सामान लेने के बहाने दुकान में आया चोर, गल्ले से 16 हजार रुपए निकालकर हुआ फरार

जिले में शुक्रवार की सुबह चोरी की एक वारदात हुई। घटना में आरोपी ने दुकान के गल्ले से 16 हजार रुपए निकाल लिए और भाग गया। यह वारदात बस स्टैंड स्थित पान दुकान की है। दुकान संचालक वरूण चौरसिया ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनके पिता दुकान पर मौजूद थे, तभी यह वारदात हुई।


दुकान में एक लड़का आया, उसने दुकान की पीछे की तरफ रखा सामान मांगा। वरुण के पिता पीछे की तरफ गए। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने गल्ले को खोला, अंदर की तरफ हाथ डालकर रुपए निकाल लिए। यह पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी युवक की यह तस्वीर कैद हुई है। आस-पास के इलाके में आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/live-theft-caught-in-cctv-camera-rs-16000-stolen-from-shop-in-chhattisgarh-jashpur-nagar-127546804.html

Post a Comment

और नया पुराने