नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में लगाए धमकी भरे पोस्टर, 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच हो सकती है बड़ी घटनाएं

जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के लगाए पोस्टर और पर्चे बरामद किए गए। इस पर नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने की बात लिखी है। एक बड़े से बैनर पर नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक यह सप्ताह मनाने की बात लिखी है। इसमें बड़े नक्सली लीडर चारू मजुमदार के नाम का भी जिक्र है। भैरमगढ़ इलाके के नेशनल हाइवे पर यह पोस्टर मिले।

ग्रामीणोंने इन्हें देख पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने इस पर किसी तरह का बयान नहीं दिया। हालांकि, टीम अलर्ट हैं। सर्च ऑपरेशन से किसी भी तरह की संदिग्ध हरकतपर नजर रखी जा रही है। आमतौर पर इस तरह के सप्ताह में नक्सल छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम देने की ताक में रहते हैं। मारे गए नक्सलियों को शहीद मानकर उनकी याद में हिंसक घटनाएं करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर भैरमगढ़ की है। बीजापुर इस हाइवे पर रात के वक्त जंगल से आकर ये पोस्टर लगाए और भाग गए।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/naxal-threat-chhattisgarh-posters-put-up-in-bhairamgarh-area-of-bijapur-district-127546739.html

Post a Comment

और नया पुराने