प्रदेश में रविवार को कोरोना के 429 नए मरीज मिले। इनसें सबसे ज्यादा रायपुर में 199 केस मिल हैं। मंगलबाजार के साथ अब शदाणी दरबार नया हॉट स्पॉट बन गया है। शदाणी दरबार में 30 और मंगलबाजार इलाके में 20 नए मरीज मिले हैं। पूरे प्रदेश में राजधानी में ही सबसे ज्यादा और हर इलाके में केस मिले रहे हैं। घनी आबादी वाले मंगलबाजार में पांच दिनों में ही संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। हालांकि बिरगांव में भी 13 नए केस के साथ आंकड़ा सौ पहुंचा, लेकिन यहां पिछले एक माह से ज्यादा समय केस मिल रहे हैं। इस बीच प्रदेश में चार मरीजों की मौत भी हुई है।
रायपुर नवापारा की 46 वर्षीय मृत महिला को सांस लेने में तकलीफ के बाद अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 जुलाई को महिला की मौत हो गई। रविवार को उसकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। इसके अलावा बलौदाबाजार बिलाईगढ़ की 38 वर्षीय महिला की मौत हुई। महिला को 14 जुलाई को वहां के स्थानीय अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूरजपुर के 20 वर्षीय युवक और दुर्ग की 72 साल की महिला की कोरोना से मौत हुई। रायपुर के अलावा दुर्ग की महिला की रिपोर्ट मौत के बाद आई। इस बीच राजधानी में भी कोरोना का कहर जारी है।
मंगलबाजार के साथ अब शदाणी दरबार व माना इलाके में लगातार केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दुर्ग में एक साथ 84 संक्रमित मिले। जगदलपुर में 52, बस्तर में 21, राजनांदगांव में 19, बलौदाबाजार में 18 बीजापुर में 11, दंतेवाड़ा में 10, सुकमा में 9, रायगढ़ में 7, कांकेर में 5, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में 4-4, बेमेतरा, कवर्धा व मुंगेली में 3-3, बालोद, धमतरी, कांकेर, महासमुंद, सरगुजा व कोरिया में एक-एक केस मिला है। प्रदेश में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 7613 पहुंच गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/429-cases-4-deaths-in-the-state-shadani-darbar-mangalabazar-new-hotspot-127555520.html
एक टिप्पणी भेजें