भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक चारु मजूमदार का 48वां शहादत दिवस मनाया

सरिया हाईस्कूल स्टेडियम में मंगलवार को भाकपा माले द्वारा पार्टी के संस्थापक कॉमरेड चारु मजूमदार का 48वां शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में माले प्रखंड सचिव भोला मंडल, इनौस जिला उपाध्यक्ष सोनु पांडेय, लोकल सचिव विजय सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के शहीद नेताओं की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से शहीद चारु मजूमदार के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोला मंडल ने कहा कि आज हम ऐसे समय में पार्टी स्थापना दिवस मना रहे हैं, जब पूरा भारत कोरोना वैश्विक महामारी की चपेट में है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोग प्रत्येक दिन इस बीमारी से जूझते हुए मर रहे हैं। ऐसे समय मे केंद्र सरकार इस महामारी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। केन्द्र सरकार एक तरफ जहां लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर रेल,बैंक समेत तमाम सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के अधीन कर रही है। ऐसे समय में हमे शहीद साथी चारु मजूमदार की आखरी संदेश को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि जनता की हित ही पार्टी की हित है।जनता के हितों की सेवा का उनका आह्वान आज की कठिन परिस्थितियों में और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है जब जनता कोरोना महामारी और मोदी सरकार द्वारा जबरन थोपे गए विनाशकारी लोकडाउन की दोहरी मार से जूझ रही है। ऐसे समय मे आज संकल्प लेने की आवश्यकता है कि इन चुनौतियों का साहस पूर्वक सामना करेंगे तथा पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा करेंगे।

इनौस जिला उपाध्यक्ष सोनु पांडेय ने कहा कि पूर्व के पांच वर्षों में सरिया प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, खाद्य आपूर्ति, थाना सहित सरकारी संस्थानों में भ्रस्टाचार ने चौतरफा पैर फैलाया है। पूर्व के पांच वर्षों के लगे जंग को हमंे मिटाना होगा इसकी लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी और तमाम संस्थानों में गरीबों मजदूरों के कार्य सुलभ बनाने होंगे यही जनता की सच्ची सेवा होगी।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को सरिया प्रखंड अंतर्गत अमनारी, बागोडीह, केशवारी, सबलपुर, चिचाकी, कोइरीडीह, नावाडीह आदि लोकल कमेटियों में भी संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर लक्ष्मण मंडल, रामदेव यादव, बसन्त स्वर्णकार, लालमणि यादव, धानेश्वर पासवान, रेणु रवानी, रामा सिंह, जिम्मी चौरसिया, कुश कुमार, सौरभ सामन्तो, आजाद, अरुण राम, शुभम मिश्रा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CPI-ML activists celebrated 48th martyrdom day of party founder Charu Mazumdar


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/cpi-ml-activists-celebrated-48th-martyrdom-day-of-party-founder-charu-mazumdar-127563183.html

Post a Comment

और नया पुराने