छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक महिला ने अपनी 4 माह की पोती को पटक-पटक कर मार डाला। महिला अपनी बहू से हुए झगड़े के बाद गुस्से में थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगापारा में मंगलवार देर शाम की है।
जानकारी के मुताबिक, ठेंगापारा निवासी महिला रुक्मणी यादव (45) पत्नी रमेश यादव का अपनी बहू से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि गुस्से में आकर रुक्मणी ने वहां सो रही चार माह की पोती को उठाकर जमीन पर बार-बार पटक दिया।
बच्ची को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बच्ची की ऐसी हालत देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रुक्मणी शराब पीने की आदी है। वह अक्सर रही शराब के नशे में बहू से झगड़ा करती थी। घटना के दौरान भी महिला काफी नशे में थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/dadi-maa-kills-his-four-month-old-baby-in-chhattisgarh-kondagaon-127539933.html
एक टिप्पणी भेजें