शहर के उरला थाने में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 19 साल की युवती की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। हालांकि युवती के साथ यह जबरदस्ती तब से हो रही थी जब उसकी उम्र महज 15-16 साल की थी। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का आरोप युवती के मौसा पर लगा है। आरोपी का नाम कमलेश वर्मा है। 45 साल के इस शख्स ने पहली बार घटना को 1 जुलाई साल 2015 में अंजाम दिया था।
तब बच्ची घर पर अकेली थी। उसके परिजन पड़ोस में ही गए हुए थे। इसके बाद आरोपी ने वारदात के बारे में किसी से कुछ ना कहने को कहा। कुछ दिनों बाद यह आए दिन की बात हो गई। बच्ची को आरोपी ने जान से मारने या परिजन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रखी थी। मगर अब बच्ची ने अपने परिजन को इस घटना के बारे में बताया। सभी ने थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज करवाइ। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस इसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/rape-case-registered-in-chhattisgarh-urla-police-station-127539812.html
एक टिप्पणी भेजें