छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रविवार देर रात बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटकर 5.20 लाखरुपए की चोरी कर ली। वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है। लोगों को चोरी का पता सुबह चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वारदात सिमगा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
जानकारी के मुताबिक, सिमगा में पुराने बस स्टैंड के पास एसबीआई का एटीएम लगा है। सोमवार सुबह लोग उधर से निकले थे- बूथ का दरवाजा खुला था और एटीएम टूटा है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। बताया जा रहा है कि गैस कटर से एटीएम काटकर चोर अंदर लगी ट्रे समेत रुपए ले गए हैं।
अंदर घुसते ही सीसीटीवी के तार काटे
बताया जा रहाहै किबदमाश कार से चोरी करने के लिए पहुंचे थे। पहले एक बदमाश नेएटीएम के अंदर घुसते ही वहां लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। तार काटते हुए वह कैमरे में दिखाई दे रहा है। इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर रुपए निकाले।बताया गया है कि रात करीब 12.20 बजे वारदात हुई है। इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-robbers-cut-open-atm-in-balodabazar-flee-with-rs-5-lakh-127532829.html
एक टिप्पणी भेजें