कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हेल्थ डिपार्टमेंट में 5549 पदों पर भर्ती का फैसला किया है। इन पदों पर नियुक्ति की सीएम भूपेश बघेल ने मंजूरी दे दी है। इनमें 3449 पदों पर संविदा और 2100 पदों पर नियमित भर्ती का सरकार ने निर्णय लिया है। सरकार नियमित भर्ती के पदों में चिकित्सा अधिकारी 300 पद, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी 89, स्टाफ नर्स 911, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 50, बहुउद्देश्यीय स्वा कार्यकर्ता पुरुष 350, बहुउद्देश्यीय स्वा कार्यकर्ता महिला की 400 पदों पर भर्ती के आदेश दिए गए हैं। इनके वेतन पर डीएमएफ की राशि इस्तेमाल की जाएगी। इधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इसके साथ ही युवा साथियों के साथ मिलकर हम आगे भी कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखेंगे।
बता दें कि इससे पहले अगस्त 2018 में इन पदों पर नियुक्ति के निर्देश जारी किए गए थे परंतु भाजपा सरकरा ने नियुक्ति नहीं की थी। सीएम बघेल के हस्तक्षेप के बाद वित्त विभाग ने फिर से पदों की भर्ती की अनुमति को मंजूरी दी है। दरअसल, अमले की कमी के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के उपचार में परेशानी हो रही थी। इससे निपटने के लिए ही राज्य सरकार ने तत्काल पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है।
इसके अलावा कोरोना मरीजों के इलाज में शामिल अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 3449 पदों पर तीन माह के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। माना जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के सरकार के निर्णय से कोरोना के खिलाफ लड़ने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही राज्य के बेरोजगार युवकों को स्वास्थ्य विभाग में सेवा का अवसर भी मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/health-department-will-be-recruited-in-5549-posts-in-chhattisgarh-127562969.html
एक टिप्पणी भेजें