छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम के लिए शुक्रवार को दिन सौगातों भरा रहा। राज्य सरकार ने दो बार में 59 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से अलग-अलग योजनाओं में 250 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें मेयर और विधायक देवेंद्र यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट भी शामिल है। उन्होंने ही मुख्यमंत्री से फंड रिलीज करने की मांग रखी थी। इसके बाद सरकार ने सुबह 17 करोड़ और फिर दोपहर तक 42 करोड़ रुपए और मंजूर कर लिए।
इन स्थानों पर कार्यों के लिए इतनी राशि मंजूर हुई
- 3 करोड़ 37 लाख 58 हजार रुपए जोन-1 नेहरू नगर के 20 कार्यों के लिए मिले।
- 6 करोड़ 97 लाख 6 हजार रुपए जोन-2 वैशालीनगर के 23 कार्यों के लिए राशि।
- 2 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए जोन-3 के 29 कार्यों के लिए भूपेश सरकार ने फंड दिया है।
- 20 करोड़ 83 लाख 45 हजार रुपए खुर्सीपार के 108 कार्यों के लिए सरकार ने दिया है।
- 8 करोड़ 70 लाख 75 हजार रुपए जोन-5 टाउनशिप के 70 कार्यों के लिए दिया गया है।
कोसानाला उद्धार के लिए 17 करोड़ रुपए होंगे खर्च
शहर के सबसे बड़े नालों में एक कोसानाला का उद्धार होने वाला है। इस पर 17 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मेयर व विधायक देवेंद्र यादव कोसानाला को देखने पहुंचे। इस दौरान ड्राइंग-डिजाइन के साथ अधिकारी भी थे। कोसानाला का चैनलिंकिंग प्रोजेक्ट मेयर देवेंद्र का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बौद्ध परिसर के पीछे से होकर गुजरने वाले नाले का जुनवानी पुल तक चैनलिंकिंग होगा। कम से कम चार-चार फीट की हाइट में चैनलिंकिंग किया जाएगा।
दिसंबर में पूरा होगा निगम का कार्यकाल
भिलाई नगर निगम का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सरकार की ओर से दी गई राशि चुनावी सौगात है। यह सारे काम वर्षों से लंबित पड़े थे। कोसानाला को लेकर तो बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता था। इसको लेकर लंबे समय से लोग इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। वहीं मेयर भी इसके लिए लगे हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bhupesh-baghel-chhattisgarh-govt-sanctioned-rs-59-crore-for-bhilai-municipal-ahead-of-nagar-nigam-election-127473538.html
एक टिप्पणी भेजें