छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक किशोर ने अपनी ही 5 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। फिर शव को एक झरने के किनारे फेंक दिया। परिजन दो दिन तक बच्ची को तलाश रहे और फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी किशोर को पूछताछ के बाद पकड़ लिया। घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है।
सुबह गुमशुदगी, शाम को शव मिला
बगीचा क्षेत्र के राजपुर में 24 जुलाई को आरोपी किशोर पांच साल की बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल में गया था। उसी दौरान उसने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव जंगल में एक झरने के पास फेंक दिया था। परिजन तलाश करते रहे, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो रविवार सुबह बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई।
किशोर से पूछताछ में संदेह होने पर खुला मामला
एसपी बालाजी राव को जानकारी हुई तो उन्होंने बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को मौके पर भेजा। परिजन से जानकारी लेने के बाद जब किशोर से पूछताछ की तो पुलिस को उस पर संदेह हुआ। इस पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछा तो किशोर ने घटना की पूरी जानकारी दे दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर देर शाम झरने के पास से बच्ची का शव बरामद कर लिया।
परिजनों के साथ ढूंढने का किया नाटक
आरोपी किशोर घटना को अंजाम देने के बाद घर पहुंच गया था। शाम तक जब उसकी चचेरी बहन घर नहीं पंहुची तो बच्ची के परिजन ने पूछा। लेकिन वह गुमराह करता रहा। आरोपी किशोर भी दो दिन तक परिजन के साथ तलाश में घूमता रहा। घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/5-year-old-girl-raped-killed-by-cousin-brother-in-chhattisgarh-jashpur-127556875.html
एक टिप्पणी भेजें