वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी से. 6 में रह रही थी बांग्लादेशी महिला

भिलाई नगर पुलिस ने शनिवार देर रात सेक्टर-6 एरिया से टूरिस्ट वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी असंवैधानिक तरीके से जिले में रह रही बंगलादेशी महिला ज्योति रसेल को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है इस महिला के पति मोहम्मद रसेल और भाभी रशीदा बेगम उर्फ राखी दास और उसके पति विमल दास को सुपेला पुलिस ने 15 जून को गिरफ्तार किया था। जबकि महिला की गिरोह में शामिल एक अन्य महिला आशा उर्फ प्रिया पराडकर को जामुल पुलिस ने 20 जनवरी को उसके पति हेमेंद्र के साथ हाउसिंग बोर्ड से गिरफ्तार किया था।

इस बीच तीन बंगलादेशी महिलाओं पर पुलिस ने एक बार महज प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करके छोड़ दिया था। सभी महिला का कनेक्शन बंगलादेश से है। सभी के देह व्यापार में लिप्त होने के साक्ष्य समय-समय पर पुलिस को मिल चुके हैं। इसके बाद भी विवेचना और गिरफ्तारी में लापरवाही पुलिस के इनवेस्टीगेशन पर सवाल खड़ा करता है।

3 साल पहले 2017 में आई थी टूरिस्ट वीजा पर भारत
भिलाई नगर पुलिस ने शनिवार देर रात ज्योति रसेल शेख उर्फ शाहिदा खातून पति मो.रसेल निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। तीन महीने पहले महिला का वीजा की डेट समाप्त हो गई। महिला ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह सितंबर 2017 में एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/even-after-the-end-of-the-visa-period-bangladeshi-woman-living-in-6-127506903.html

Post a Comment

और नया पुराने