रायपुर समेत 6 जिलों में अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना का इलाज

रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ जिले में बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में भी किया जाएगा। वहां इलाज का खर्च मरीजों को वहन करना होगा। इसके लिए हेल्थ संचालनालय ने सभी कलेक्टरों व सीएमएचओ को पत्र जारी कर दिया है। सभी से कहा गया है कि जिस अस्पताल में मरीज भर्ती हों, वहां आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन होना चाहिए। मसलन मरीजों के अस्पताल में प्रवेश का रास्ता अलग होना चाहिए। डॉक्टर व स्टाफ को पीपीई किट पहनने के लिए अलग कमरे रखे जाएं तथा शौचालय की व्यवस्था हो। सूत्रों ने बताया कि राजधानी रायपुर में दो बड़े निजी अस्पतालों ने कोरोना के मरीजों का इलाज करने की सहमति भी जता दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/treatment-of-corona-in-private-hospitals-now-in-6-districts-including-raipur-127549237.html

Post a Comment

और नया पुराने