रायपुर व बिरगांव नगर निगम में लॉकडाउन का दूसरा चरण 29 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। लाॅकडाउन के बीच मंत्रालय, विभागाध्यक्ष भवन और विधानसभा बंद रहेंगे। राज्य में कोरोना के बढ़ने संक्रमण के कारण 148 में से 125 ब्लॉक रेड जोन में आ गए हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित सभी बड़े शहर भी रेड जोन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के रेड व ऑरेंज जोन की सूची जारी की है। इसमें रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा जिले को रेड जोन में रखा गया है।
रायपुर शहरी क्षेत्र के साथ चारों ब्लॉक रेड जोन में हैं। पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा केस रायपुर जिले से ही आए हैं। यही स्थिति बलौदाबाजार, बिलासपुर व राजनांदगांव की भी है। दुर्ग में चरोदा शहरी क्षेत्र को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
एक-दो ब्लॉक को छोड़कर बाकी सभी को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। इनमें कई ऐसे ब्लॉक भी हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं होने के बाद भी एक लाख जनसंख्या में सैंपल जांच की दर कम होने के कारण ऑरेंज जोन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुछ चुनिंदा हॉट स्पॉट से लगातार केस मिल रहे हैं। इसे लेकर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
आज, कल सुबह 10 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें
रायपुर में दूध व सब्जियों के अलावा बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे तक किराना दुकानें खुलेंगी। यही नहीं, किराना दुकानों में राखियां भी बिक सकेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/ministry-and-department-headquarters-and-vis-now-closed-till-6-august-127562985.html
एक टिप्पणी भेजें