प्रदेश में शनिवार को कुल 76 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अकेले रायपुर से 35 लोग शामिल हैं। इनमें होटल कुक, दर्जी, बैंक मैनेजर जैसे प्रोफेशन के लोग शामिल हैं। रायपुर रेड जोन एरिया है। बढ़ते संक्रमण के बीच हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं। नए संक्रमितों में बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर चांपा से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ व दंतेवाड़ा से 3-3 सरगुजा, कोरिया व जगदलपुर से 2-2 लोग हैं।
जिन जगहों से लोग संक्रमित मिले हैं उन्हें अब अस्पताल ले जाया जा रहा है। अधिकांश लोग पहले से होम या क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे थे। अब प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की 3133 संख्या हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 593 है। शनिवार को कुल 112 लोगों को डिस्चार्ज किया। अब तक प्रदेश में संक्रमित पाए गए लोगों में से 2526 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-corona-update-4-july-rupar-corona-chhattisgarh-corona-76-new-corona-infected-127476975.html
एक टिप्पणी भेजें