भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 7 इलाके में 13 वर्षीय 7 वीं की छात्रा जे. एंजेला ने बुधवार शाम घर पर फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसके पिता अपने ससुराल दुर्ग रेलवे कॉलोनी गए हुए थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइडल नोट बरामद हुआ है। महज दो लाइन के सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने मौत की मंशा जाहिर की है। उसने लिखा है कि उसे फिल्म एक्टर सुशांत सिंह का दुनिया से चला जाना अच्छा नहीं लगा। इसलिए वह खुदकुशी कर रही है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता रायपुर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते है। नाना रेलवे कॉलोनी में रहते है। सुबह पिता ने पत्नी और दोनों बच्चों को नाना के घर पर छोड़ा था।
शाम करीब 5 बजे एस. सतीश अपनी बेटी एंजेला के साथ टीवी पर फिल्म छिछोरा देख रहे थे। फिल्म का लीड रोल सुशांत सिंह का था। फिल्म देखने के पहले पिता और बेटी में चर्चा हुई थी।
फंदा काटकर बेटी को उतारा और अस्पताल ले गए
दरवाजा नहीं खुला तो पिछले हिस्से से कूदकर अंदर गए। इसके बाद पता चला कि बेटी ने टीवी के सामने ही गले में फंदा कस लिया है। तब भी टीवी चल रही थी और सुशांत की फिल्म चल रही थी। पिता ने बताया कि बेटी ने डाइनिंग रूम में टीवी के सामने अपने गले में कस लिया था। अंदर पहुंचने के बाद फंदा काटा और बेटी को उतारकर सेक्टर 9 अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बेटी की मौत की पुष्टि कर ली।
एक्टर की मौत के बाद से विचलित हो गई थी छात्रा
पिता ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद से बेटी गुमसुम रहने लगे थी। वह सिर्फ एक्टर के गाने और फिल्म देखती थी। कई बार न्यूज चैनल पर भी एक्टर से जुड़ी खबरें जानने की कोशिश करती थी। उसके दिमाग में एक्टर की मौत का गहरा असर पड़ा था। इसी वजह से सुसाइडल नोट में एक्टर का जिक्र करके बेटी ने आत्महत्या कर ली। दोपहर को पिता, पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर पोस्ट ऑफिस गए थे।
घटना के वक्त टीवी पर छिछोरे फिल्म देख रही थी छात्रा
एंजेला के पिता ने बताया कि शाम करीब 5 बजे टीवी पर सुशांत की फिल्म छिछोरे चल रही था। बेटी ने बताया कि सुशांत की फिल्म आ रही है। बहुत दिनों से एक्टर की फिल्म नहीं देखी थी। इस वजह से करीब 10 मिनट तक बेटी के साथ बैठकर फिल्म देखी। इसके बाद बाथरुम में नहाने चला गया। लौटा तो बेटी फिल्म देक रही थी। बेटी को बोला भी साथ में चलो, नई ड्रेस दिलाना है। लेकिन बेटी ने साथ में जाने से मना कर दिया।
एक्टर की छवि खुद में देखने लगी थी छात्रा, सुशांत की करती थी चर्चा
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मानक देव सिकदर के मुताबिक यह भी एक तरह की बीमारी है। छात्रा के द्वारा घटना दरअसल दोहराई गई है। छात्रा के लिए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रोल मॉडल बन गया था। वह एक्टर को लंबे समय से फॉलो कर रही थी। यही वजह है कि छात्रा ने वहीं कदम उठाया तो उसके फेवरेट एक्टर ने उठाया था। वह अपने आप को एक्टर समझने लगी थी। अक्सर इस तरह के डिप्रेशन में लोग अपने रोल मॉडल को पर्सनलाइज कर लेते हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार खबरें उसके दिमाग में घर कर गई
एक्सपर्ट्स डॉ. मानक देव सिकदर बताते हैं कि एक्टर की मौत के बाद से सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म में लगातार एक्टर को लेकर चर्चा हो रही थी। आम लोगों से लेकर खास तक अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसकी वजह से छात्रा के दिमाग में सकारात्मक और नकारात्मक बातें घर कर रही होंगीं। छात्रा के दिमाग में एक्टर से जुड़ी बातें आ रही होंगी।
महीने भर अंदर छात्रा की तीसरीमौत, बढ़ रहे हैं लगातार मामले
जिले में छात्रा की यह तीसरी मौत है। इससे पहले 12 वीं की छात्रा ने छात्रा ने फेल होने के बाद खुदकुशी कर ली गई। वहीं एक अन्य मामले में टिक टॉक आर्टिस्ट के सुसाइड के बाद आत्महत्या कर ली दी। उसने अपने सुसाइडल नोट में इस बात का जिक्र किया। इस प्रकार पिछले महीने भर के अंदर छात्रा की मौत का यह तीसरा मामला है। इस बार आत्महत्या करने वाली छात्रा महज 13 वर्ष की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/the-7th-student-committed-suicide-wrote-actor-sushant-singh-did-not-like-to-leave-so-i-am-hanging-127542534.html
एक टिप्पणी भेजें