गुप्त सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ ने शनिवार आधी रात के बाद चकाई-चतरो मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा जंगल में टैंकर से डीजल, पेट्रोल चोरी कराते चालक, उपचालक समेत सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही टैंकर एवं चार बाइक को जब्त किया गया है। पकड़े गए लोगों से देवरी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह को शनिवार आधी रात को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा जंगल में चालक के सहयोग से टैंकर से पेट्रोल, डीजल चोरी की जा रही है।
सूचना के आधार पर एसडीपीओ ने देवरी पुलिस के सहयोग से छापामारी की तो मौके से इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर, चार बाइक, टैंकर से डीजल, पेट्रोल निकालने के उपकरण समेत चालक, उपचालक एवं पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस संबंध में एसडीपीओ कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रहे हैं। इधर कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि डीजल-पेट्रोल चोरी करने का यह धंधा बीते कई महीनों से चल रहा था। रोजाना चार से पांच टैंकरों से हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल की चोरी कर उसमें केरोसिन डाला जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/7-arrested-including-driver-stealing-diesel-from-tanker-in-nadha-forest-127556596.html
एक टिप्पणी भेजें