गोलबाजार के कारोबारियों के साथ निगम की पिछले तीन दिन से चल रही चर्चा आज पूरी हो गई। इस दौरान 800 से ज्यादा कारोबारियों के साथ मेयर एजाज ढेबर और निगम के अफसरों ने सीधी चर्चा की। उन्हें निगम की योजना और मंशा के बारे मेंबताया गया। निगम दुकानों की रजिस्ट्री वहां काबिज कारोबारियों के नाम पर करने जा रहा है। व्यापारियों ने इसमें अपनी सहमति दे दी है, लेकिन मेयर और अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना में कुछ भी हिडेन (छिपा हुआ) नहीं रहेगा।
पहले चरण की चर्चा पूरी हो गई। प्रारंभिक चर्चा में सभी व्यापारी निगम की योजना पर सहमत हैं। अब इसके बाद निगम और स्मार्ट सिटी मिलकर योजना की ड्राइंग-डिजाइन तैयार करेंगे। बाजार की सड़क कितनी चौड़ी होगी, किन हिस्सों को ओपन रखा जाएगा। गुंबद की साज-सज्जा कैसी होगी...इत्यादि। इन सभी बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाने के बाद व्यापारियों से फिर चर्चा की जाएगी। योजना सभी को समझ आने के बाद ही उसपर काम शुरू होगा।
मेयज एजाज ढेबर ने इस व्यापारियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी तरह की शंका या कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वे उनसे या उपायुक्त बाजार आरके डोंगरे से सीधे मिलकर अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं। महापौर ने गोलबाजार में सभी मूलभूत सुविधाएं देने, नामांतरण व रजिस्ट्री के प्रति सभी दुकानदारों को आशवस्त किया। महापौर ने कहा कि आगे भी व्यापारियों के साथ चर्चा की जायेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/discussion-with-more-than-800-traders-completed-in-three-days-talks-will-be-held-with-planning-now-in-second-phase-127528642.html
एक टिप्पणी भेजें