शहर में गुरुवार की सुबह पुलिस को एक छात्र के सुसाइड करने की खबर मिली। इस सूचना पर खमतराई थाना पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल की ओर रवाना हुई। मामला शिवानंद नगर का है। यहां एक घर पर पुलिस को छात्र की लाश मिली। परिजनों ने जानकारी दी कि 23 साल के शुभम कुमार ने बाल्कनी में लगी सीढ़ी में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
मौके पर पहुंचे खमतराई थाने एक अधिकारी ने बताया कि जब हम यहां आए तो परिजनों ने शव को फंदे से हटा लिया था। छात्र की हाइट और जहां फंदा बांधा गया उस जगह की ऊंचाई कम होने की वजह से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब तलाशने का प्रयास पुलिस कर रही है। देर रात परिजन से सामान्य बात-चीत के बाद शुभम अपने कमरे में चला गया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों से पूछताछ जारी है, इसके बाद ही घटना का कोई कारण पता चल पाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-student-commits-suicide-by-hanging-in-raipur-police-engaged-in-investigation-127494383.html
एक टिप्पणी भेजें