आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भी पैथोलॉजी की सुविधा शुरू की गई है। इस लैब में 25 तरह की जांच हो सकेगी। पैथोलॉजी के लिए कलेक्टर ने अलग-अलग जांच के लिए दर तय कर दी है। चक्रधर नगर, टीवी टावर, अतरमुड़ा, केलो विहार जैसे इलाकों के लोगों को जांच करने के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी या मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं होगी। इस लैब में ब्लड शुगर, सीबीसी, बी यूरिया, एलएपटी, आरएफटी, यूरिक एसिड, सिकलिंग, यूरिन आरएम सहित 25 तरह की जांच कराई जा सकेगी। इसके लिए 10 रुपए से 310 रुपए तक शुल्क लिया जाएगा। लैब सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 6 से 7 बजे तक खोली जाएगी।
होम्योपैथिक क्लिनिककी भी सुविधा शुरू
आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में होम्योपैथिक क्लिनिक भी शुरू की गई है। सप्ताह में चार दिन काम लगेगी। इसमें मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को होम्योपैथिक क्लिनिक में ओपीडी शुरू की गई है। दो डॉक्टर सप्ताह में दो-दो दिन क्लिनिक में बैठेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/pathology-lab-started-in-ayurvedic-hospital-127506945.html
एक टिप्पणी भेजें