खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा इंजन में दबने से चालक की मौत

सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में ट्रैक्टर से खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे की है। बताया जाता है कि चंद्रमारणी गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद (35) पिता डेगन महतो अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही किसी व्यक्ति का खेत जोतने गया था। ट्रैक्टर जिस खेत में पलटा वहां पहले से गड्ढा था पूरे खेत में पानी भरे होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जिसमें ट्रैक्टर फंस कर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक रामेश्वर महतो ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे तथा पलटी हुई ट्रैक्टर को उठाकर उसमें दबे हुए ट्रैक्टर चालक को निकालने का प्रयास किया।

परंतु काफी प्रयास के बावजूद उसे नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलते ही सरिया थाना में पदस्थापित पुअनि अमरजीत कुमार सिंह, अनिल अभिषेक, सअनि मदन मिश्रा सहित पुलिस के कई जवान भी पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को निकालने के लिए जेसीबी वाहन को बुलाया। जिसके बाद जेसीबी से दोपहर लगभग 1:30 बजे शव तथा पलटे हुए ट्रैक्टर को बाहर निकाला जा सका। इधर सरिया पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही थी। घटना को लेकर स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह,

माले नेता भोला मंडल व विजय सिंह वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार के बीच शोक संवेदना प्रकट किया।
घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। जहां तक मुआवजे की बात है यदि कोई सरकारी प्रावधान होगा तो प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर मृतक के आश्रितों को उसका लाभ दिलाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जैसा कि बताया जाता है कि मृतक रामेश्वर प्रसाद सालभर पूर्व ट्रैक्टर लिया था, जो संभवतः बिमित है। उसका लाभ आश्रितों को दिलाया जाएगा। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे मां-पिताजी, पत्नी तथा चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/driver-dies-after-being-plowed-into-tractor-reflex-engine-while-plowing-field-127510965.html

Post a Comment

और नया पुराने