अंबिकापुर में कांग्रेस नेता के बेटे ने पिस्टल से गोली मारकर जान दी, खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर रात कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुनेंद्र सिंह (30) पुत्र माधवेंद्र सिंह ने रविवार देर रात करीब 12 बजे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गोली सिर में लगने से अर्जुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पिता दरिमा सहकारी समिति अध्यक्ष
बताया जा रहा है कि अर्जुनेंद्र सिंह की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। पिता माधवेंद्र सिंह दरिमा सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। सिक्स राउंड पिस्टल से गोली मारी गई है। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। परिजनों और अर्जुनेंद्र सिंह के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के एंगल से भी जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर रात कांग्रेस नेता के बेटे अर्जुनेंद्र सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-congress-leader-son-shoots-himself-dead-in-ambikapur-127556923.html

Post a Comment

और नया पुराने