शहर में गाड़ियों की जांच शुरू एसएसपी उतरे चेकिंग करने

राजधानी में बढ़ती छिनतई, लूटपाट और चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी ने सड़क से लेकर कॉलोनियों में जांच तेज कर दी है। शहर में संदेही की धरपकड़ के लिए शनिवार रात एसएसपी अजय यादव ने सरप्राइज चेकिंग शुरू की। तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर उन्होंने फोर्स बुलाया और गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में स्टीक, बेसबॉल, लाठी-डंडा, दो गाड़ियों में गुप्ती और चाकू भी मिला है। एसएसपी यादव ने रात 8 बजे तेलीबांधा ब्रिज, सुंदरनगर, सिद्धार्थ चौक, एलआईसी ऑफिस के सामने पंडरी, मोहबाबाजार चौक और खमतराई बाजार में जांच करने का निर्देश दिया है।

संबंधित क्षेत्र के थानेदार को खुद खड़े होकर गाड़ियों की जांच करने को कहागया।उसके बाद ट्रैफिक के 10-10 जवान जांच के लिए भेजा गया है। रायगढ़ में शुक्रवार को बिहार के दो युवक ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। 15 दिनों तक लुटेरे शहर में घूमकर रेकी किए थे। इसलिए शहर में भी अलर्ट किया गया। राजधानी में भी अचानक लूट, छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसलिए शहर में रोज सरप्राइज चेकिंग होगी। राेज जांच करने की जगह और सड़क बदल दी जाएगी।
कंट्रोल रूम पहुंचकर शहर का सर्विलांस सिस्टम देखा एसएसपी ने
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सर्विलांस सिस्टम देखने के लिए एसएसपी यादव आईटीएमएस के कंट्रोल रूम दक्ष पहुंचे। उन्होंने शहर में लगे कैमरे को देखा कि किस सिस्टम से काम करता है। कैमरे कहां-कहां लगा हुआ है। कैसे गाड़ियों और शहर पर आने वालों पर नजर रखी जा सके। उनका फोकस भीड़भाड़ वाली सड़क और शहर के एंट्री पर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SSP started checking vehicles in the city to check


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/ssp-started-checking-vehicles-in-the-city-to-check-127479038.html

Post a Comment

और नया पुराने