मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने मार डाला

गढ़चिरौली के भामरागढ़ इलाके में नक्सलियों ने फिर एक युवक की हत्या कर दी है। भटपार गांव में 28 वर्षीय मुंशी देवु को नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के संदेह में मार डाला। इस घटना के बाद ग्रामीणों का भी गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध में रैली निकालकर नक्सलवाद के खिलाफ नारेबाजी की।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर नक्सलियों ने मुंशी देवु को अपने साथ ले गए। इसके कुछ देर बाद मुंशी का शव गांव के बाहर देखा गया। मुंशी की धारदार हथियार से नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, मौके पर पर्चे भी फेंके, जिसमें मुंशी को पुलिस का सहयोगी बताया गया। निर्दाेष युवक की हत्या किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पूरे गांव के लोग एकजुट हुए और हाथों में बैनर लेकर नक्सलवाद के खिलाफ रैली निकाली।
जहां नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने नक्सलियों से ऐसी करतूतें बंद करने की मांग की। इसके पहले भी गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीण खुलकर सामने आ चुके हैं।
पहले भी इस तरह की रैली निकालकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है। गढ़चिरौली जिले में अब तक नक्सलियों ने कुल 534 ग्रामीणों की हत्या केवल पुलिस मुखबिरी के संदेह में कर डाली है। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/naxalites-killed-on-suspicion-of-whistleblowing-127506849.html

Post a Comment

और नया पुराने