पथरिया पटवारी के खिलाफ थाने में शिकायत कर जमीन का खसरा नंबर की गलत जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। उमेद ने पटवारी के खिलाफ पथरिया थाना, एसडीएम, कलेक्टर व कमिश्नर कार्यालय में शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता उमेद ने कहा कि वह वार्ड नंबर 7 में 20 साल से कच्चा मकान बनाकर रह रहा है। 1999 में उसे पंचायत ने पट्टा भी जारी किया है। इसके आधार पर वह यहां 20 साल से रह रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पटवारी ने एक व्यक्ति को लाभ दिलाने उसे उसकी जमीन से हटाने तहसीलदार को गलत जानकारी दी है। उसने जमीन को घास जमीन बताने जमीन का खसरा नंबर ही बदलकर 625/1 बता दिया, क्योंकि रिकार्ड में 625/1 घास जमीन है, जबकि घर से जुड़े दायें- बाएं में स्थित मकानों को 1171/1 और 1172/2 बताया है। उमेन्द्र पिता सुधेराम सतनामी ने बताया उसके काबिज स्थान के आसपास को तात्कालिक बिलासपुर कलेक्टर एम के राउत ने आबादी घोषित किया था।
एक बार नगर का पूरा सीमांकन बटांकन कराने की मांग: सरकार के भुईंया एप में नगर के नक्शे की स्थित अलग है और पटवारी द्वारा अलग बताया जाता है। भुईंया एप्लिकेशन के अनुसार 625/1 का एरिया वर्तमान थाने के पास से होता हुआ बस स्टैंड तक जाता है, लेकिन मुंगेली सड़क के दूसरे छोर को भी इसी नंबर का बता रहा है। इसकी जांच की मांग राजस्व टीम से कराने लोग कलेक्टर से गुहार लगा चुके हैं। नगर के जनप्रतिनिधि और लोगों ने एक बार पूरे नगर का सीमांकन जिले के भू-अभिलेख शाखा से कराने की मांग की है।
गलत हुआ होगा तो सुधार कर लेंगे: तहसीलदार
पथरिया तहसीलदार हरीओम द्विवेदी का कहना है कि शिकायत की जानकारी नहीं है। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो उसमें सुधार कर लेंगे।
आरोप झूठा, मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित
पथरिया पटवारी नरेन्द्र टांडे ने कहा आरोप गलत है। मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है। न्यायालय से जो निराकरण होगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/pathriya/news/patharia-patwari-accused-of-changing-khasra-number-of-land-complaint-in-police-station-127486563.html
एक टिप्पणी भेजें