चंद्रपुर के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पर कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, सरकार ने सस्पेंड किया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में चंद्रपुर के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) मुन्ना लाल देवांगन पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। चंद्रपुर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने देवांगन को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह डभरा के सीएमओ आनंद राय को चंद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस ने बताया कि चंद्रपुर के सीएमओ मुन्ना लाल देवांगन पर उनके ही एक कर्मचारी की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि सीएमओ उसको कॉल कर अश्लील बातें किया करते थे। इसको लेकर महिला ने थाने में शिकायत की थी। जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही मिलने पर आरोपी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

देवांगन का मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक का
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत चंद्रपुर के सीएमओ मुन्ना लाल देवांगन का मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक का है। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है। देवांगन को निलंबित करने के बाद सरकार ने उनकी जगह आनंद राय को चंद्रपुर नगर पंचायत का प्रभार सौंपा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में चंद्रपुर के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) मुन्ना लाल देवांगन पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। चंद्रपुर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने देवांगन को सस्पेंड कर दिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/janjgir-champa-chief-nagar-panchayat-officer-suspends-by-bhupesh-baghel-chhattisgarh-government-over-molesting-employee-wife-127539761.html

Post a Comment

और नया पुराने