शहर की कई बड़ी कंपनियां मौजूदा हालात को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम को तव्वजो दे रही हैं। काम करने का ये कल्चर आगे भी जारी रहेगा इसलिए प्रोफेशनल्स अब अपने घर के एक हिस्से को ऑफिस का लुक दे रहे हैं, ताकि उन्हें वैसा ही माहौल मिल सके, जैसा ऑफिस में काम करते वक्त मिलता है। वे रूम को ऑफिस लुक देने के साथ कंफर्टेबल भी बना रहे हैं। इसके लिए शहर के इंटीरियर डिजाइनर्स की मदद भी ले रहे हैं। इंटीरियर डिजाइनर तरण सग्गू ने बताया लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घर के किसी रूम, बालकनी या छत पर 10 हजार से लेकर 4 लाख तक में वर्किंग स्पेस का सेटअप तैयार करा रहे हैं। जिन्हें स्पेस की प्रॉब्लम है वो घर के किसी कोने में एलुमिनियम पार्टिशन करवा रहे हैं।
150 स्क्वेयर फीट में बनाया ऑफिस, स्कैच बनाने के लिए लगाया व्हाइट बोर्ड, शेल्फ भी बनवाई
सचिन नानवानी ने 150 स्क्वेयर फीट के कमरे में ऑफिस तैयार किया है। इसमें एक तरफ ऑफिस टेबल और रिवॉल्विंग चेयर रखी है। वहीं, दूसरी तरफ व्हाइट बोर्ड लगाया है ताकि डिजाइन स्कैच कर सकें। अच्छी रोशनी के लिए बोर्ड के पास टास्क लाइट भी लगाई है ताकि इंटीरियर डिजाइनिंग के वक्त हर पार्टिकल स्पष्ट नजर आए। रूम में शेल्फ भी बनाई है, जिसमें अपने अवॉर्ड रखे हैं, ताकि अच्छे काम के लिए मोटिवेशन मिलता रहे। ग्रीनरी पसंद हैं, इसलिए रूम में पॉट में दो पौधे भी लगाए हैं। इस सेटअप में लगभग 20 हजार रुपए खर्च हुए हैं। बिजनेसमैन संजय संधी ने घर के ही एक कमरे को ऑफिस की शक्ल दी है। रिवॉल्विंग चेयर और ऑफिस टेबल लगाई है। डॉक्यूमेंट रखने के लिए अलग सेक्शन बनाया है। बेहतर नेटवर्क के लिए हाई स्पीड डेटा कनेक्शन लिया है। इस सेटअप में 15 हजार रुपए का खर्च आया है। दीवार पर कंपनी काे लोगो भी लगाया है। उन्होंने बताया, अब बहुत जरूरी होने पर ही ऑफिस जाता हूं। ज्यादातर काम घर से ही ऑपरेट कर रहा हूं।
15 हजार में खुद बना लिया ऑफिस सेटअप
बिजनेसमैन संजय संधी ने घर के ही एक कमरे को ऑफिस की शक्ल दी है। रिवॉल्विंग चेयर और ऑफिस टेबल लगाई है। डॉक्यूमेंट रखने के लिए अलग सेक्शन बनाया है। बेहतर नेटवर्क के लिए हाई स्पीड डेटा कनेक्शन लिया है। इस सेटअप में 15 हजार रुपए का खर्च आया है। दीवार पर कंपनी काे लोगो भी लगाया है। उन्होंने बताया, अब बहुत जरूरी होने पर ही ऑफिस जाता हूं। ज्यादातर काम घर से ही ऑपरेट कर रहा हूं।
बालकनी में ऑफिस
आर्किटेक्ट स्वप्निल जग्गी ने मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले शौर्य दत्त ने घर में जगह कम होने के कारण बालकनी में ऑफिस बनवाया है। शोर और प्रदूषण से बचने के लिए बालकनी को मोटी प्लास्टिक से कवर भी किया है। चार फीट की टेबल-चेयर लगाई है और छोटे-छोटे गमले भी रखे हैं। सेटअप में 20 हजार का खर्च आया है।
मल्टीफंक्शनल सेटअप कर रहे पसंद

वर्कफ्रॉम होम के लिए लोग मल्टीफंक्शनल ऑफिस सेटअप पसंद कर रहे हैं। 4 बाय 4 स्क्वेयर फीट के इस सेटअप में फोल्डेबल टेबल के साथ चेयर भी इनबिल्ट है। इसमें लैपटॉप, प्रिंटर और छोटे म्यूजिक सिस्टम के लिए जगह दी गई है। केबल मैनेजमेंट सिस्टम और नी रेस्ट की भी सुविधा है। ये साइज के अनुसार 12 से 15 हजार की रेंज में अवेलेबल है। जिनको बैक पेन की शिकायत है वो हायड्राेलिक स्टैंडिंग डेस्क पसंद कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/now-mini-offices-are-being-built-at-home-for-work-frame-home-also-keeping-plants-here-for-positivity-127546326.html
एक टिप्पणी भेजें