पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का रायपुर में प्रदर्शन, ट्रक को रस्सी से खींचते दिखे नेता

कांग्रेस के जिला स्तर के नेताओं ने रायपुर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक सत्यनारायण शर्मा बेटे पंकज शर्मा समर्थकों के साथ सड़क पर नजर आए। नेताओं पोस्टर को गले से लटका रखा था। महंगाई और मोदी सरकार को नाकाम बताते स्लोगन इन पर लिखे गए थे।
बिरगांव, मोवा और राजेंद्र नगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया। रस्सी के सहारे एक ट्रक को खिंचते हुए कुछ देर ले जाया गया।


भाजपा भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेताओं ने राज्य के हर शहर में सरकार के पुतले जलाए थे। दोनों ही दल अपनी सियासत के साथ आमने सामने हैं। पूर्व मंत्री और रायपुर से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पुतला दहन मामले में कार्यकर्ताओं के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही, दबाव व एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जा रही है। इस कार्यवाही की तीखे शब्दों में मैं निंदा करता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर की है। पिछले कुछ दिनों से इस तरह के प्रदर्शन कांग्रेस कर रही है। भाजपा के नेता भी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का मौका नहीं छोड़ रहे।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/congress-protests-in-raipur-on-increased-petrol-prices-chhattisgarh-127476938.html

Post a Comment

और नया पुराने