शहर में नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के साथ कांक्रीटीकरण का कार्य भी चल रहा है। अब ग्राउंड सब बेस का कार्य लगभग अंतिम दौर में है। इस कार्य के लिए सड़क के दोनों ओर मटेरियल डाल जेएसबी कार्य किया जा रहा है। साथ ही पोल शिफ्टिंग भी किया जा रहा है। इन दोनों कार्य के चलते रुट को डायवर्ट किया गया है।
नेशनल हाईवे को बार-बार बंद किया जा रहा है। इससे अन्य मार्गों में जाम लग रहा है। इससे निजात दिलाने नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गों में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। नेशनल हाईवे में 12 जुलाई से स्क्रेचिंग के अलावा जीएसबी का कार्य शुरू किया गया था, जो दूध नदी पुल से उपर नीचे रोड तक किया जा चुका है। 17 जुलाई को कुछ जगहों पर बेस को लेबल करने शहर के बीच में निर्माण सामग्री डंप की गई। इसके साथ शहर में पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। मस्जिद काम्पलेक्स के निकट लगे 11 केवी लाइन के खंभे को शिफ्ट करने उसके निकट ही नदी मार्ग में काम्पलेक्स के निकट एक नया खंभा लगाया गया। साथ ही सड़क में आ रहे 11 केवी लाइन के अन्य खंभों को पुराने बस स्टैंड व अन्य जगहों पर शिफ्ट किए गए। इस कार्य के चलते नेशनल हाईवे को बंद किया गया। भारी वाहन मिनी बाईपास रोड से गुजरे। शहर के छोटे चारपहिया वाहन व बाइक को रमा लाज से पावर हाउस रोड आदि से डायवर्ट किया गया। इससे शहर के अन्य मार्ग पावर हाऊस मार्ग, बाजार के अंदर, मांझापारा गली से लोग आना-जाना शुरू कर दिए, जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/jammed-in-the-streets-due-to-root-divert-127522511.html
एक टिप्पणी भेजें