मास्क नहीं लगाया तो मिली घुटनों के बल चलने की सजा

पर्यटक स्थल पर कोरोना संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझने वाले लापरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस ने नए तरीके से अभियान चलाते हुए उन्हें समझाने के लिए घुटने के बल बैठक कर चलने की सजा दी। साथ ही मास्क पहनने की अपील की।
ज्ञात हो कि गत दिनों जतमई और घटारानी में घूमने आए 18 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। संक्रमित की पुष्टि होने के बाद वहां नहाने गए अन्य लोगों की पतासाजी में प्रशासन जुटा है। जतमई और घटारानी को पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है लेकिन जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित चिंगरा पगार में पर्यटकों का आना-जाना जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस बगैर मास्क लगाए आने वाले पर्यटकों से अर्थदंड न लेकर उन्हें ऐसी सजा दे रही है। वहीं पुलिस विभाग सोशल डिस्टेंसिंग और शांति व्यवस्था के लिए भी चिंगरा पगार स्थल पर तैनात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you do not apply mask, you get punishment for walking on your knees


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/gariaband/news/if-you-do-not-apply-mask-you-get-punishment-for-walking-on-your-knees-127534312.html

Post a Comment

और नया पुराने