अब ऑनलाइन प्रोडक्ट पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, साइट पर फर्जी डिस्काउंट और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

ऑनलाइन खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत अब हर ऑनलाइन प्रोडक्ट पर कंपनी को सामान की कीमत का ब्रेक-अप के साथ बिक्री के लिए दी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की पूरी कीमत प्रदर्शित करनी होगी। इसके साथ ही बेचे जाने वाले प्रोडक्ट की एक्सपायरी तारीख भी उस पर लिखी होगी। इससे उन ऑनलाइन वेबसाइट पर लगाम लगेगी जो 70-80 फीसदी डिस्काउंट देने का दावा करते हैं।
लोग जान सकेंगे कि वे कौन सा प्रोडक्ट कितनी छूट के साथ खरीद रहे हैं। इससे ऑनलाइन होने वाले फर्जीवाड़ा से भी बच सकेंगे। कई बार कंपनियां साइट पर दिखाती कुछ हैं और डिलीवरी कुछ और ही देती हैं। प्रॉडक्ट के डिटेल ब्रेक-अप से खरीदार ये समझ पाएगा कि वो दरअसल क्या खरीद रहा है। इस सामान की एक्सपायरी या मैन्युफैक्चरिंग डेट क्या है और उसकी रिटर्न पॉलिसी क्या है। ज्यादा डिस्काउंट के नाम पर भी लोग ठगी से बच पाएंगे। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने इस नए नियमों का स्वागत करते हुए कहा कि इस देशी कारोबारी और आम लोगों को बड़ा फायदा होगा।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इन नए नियमों को मंजूरी दी है। नए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है तो देश में ई-कॉमर्स व्यापार में आम उपभोक्ताओं के साथ छल नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कैट की ओर से मांग की गई थी कि ऑनलाइन प्रोडक्ट किस देश में बना है, इसकी भी जानकारी लिखित में सामान पर अंकित होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने इस मांग को भी पूरा कर दिया है। नए नियमों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियों को रिटर्न, रिफंड, एक्सचेंज, वारंटी, गारंटी, डिलिवरी और शिपमेंट समेत सभी जानकारी के बारे में भी स्पष्ट लिखना होगा। इससे लोगों को ऑनलाइन खरीदी करने में आसानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/expiry-date-to-be-written-on-online-product-127559312.html

Post a Comment

और नया पुराने