छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने फावड़े से वार कर अपनी पत्नी के हत्या कर दी। पति के हमले से महिला के हाथ-पैर दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से पति फरार है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर के करौवाडीह गांव निवासी संतोष सिदार शराब पीने का आदी है और अपनी पत्नी कृतिका बाई सिदार (33) के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर दोनों का अक्सर विवाद भी होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद हो गया।
उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम
इस पर संतोष ने फावड़ा उठाकर कृतिका बाई पर हमला कर दिया। इसमें उसका बायां हाथ और पैर कटकर अलग हो गया। पत्नी की हालत देख संतोष वहां से भाग निकला। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान कृतिका की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/husband-cuts-his-wife-hand-leg-over-suspecting-her-character-in-chhattisgarh-janjgir-127550250.html
एक टिप्पणी भेजें