प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में दो साल बाद पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

जिले में एक युवक को उसकी प्रेमिका के सुसाइड केस के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को 2 साल पकड़ लिया है। घटना के बाद से ही युवक फरार था। खुदकुशी करने वाली युवती ने सुसाइड नोट में युवक का जिक्र  किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि प्यार में धोखा देने की वजह से युवती ने जान दे दी थी।

 सिटी कोतवाली क्षेत्र के बेलपहाड़ में 24 अक्टुबर 2018 के दोपहर 3 बजे कालेज में पढ़ने वाली 22 साल की स्टूडेंट का घर के सिलिंग फेन से लटका मिली। परिजन इसे अस्पताल लेकर गए मगर युवती की जान नहीं बची। मृतिका का आरोपी रोहित बरवा के साथ प्रेम संबंध था। युवक एक और लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। इसकी जानकारी युवती को हो गई। आत्महत्या की घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। एसपी बालाजी राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार की टीम उसे तलाश कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान वो गांव लौटा और पकड़ा गया। 



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जशपुर पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी की है। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशकर आरोपी के जेल भेज दिया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-arrested-in-girlfriends-suicide-case-jashpur-police-took-action-chhattisgarh-police-127543472.html

Post a Comment

और नया पुराने