बच्चों की चल रही ऑनलाइन क्लाॅस की आईडी बंद की, परेशान पैरेंट्स ने डीईओ ऑफिस का घेराव किया

लॉकडाउन के दौरान की फीस मांग रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ गुरुवार को पैरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पैरेंट्स जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। आक्रोशित पैरेंट्स ने आरोप लगाया कि ईमेल और व्हॉट्सएप के जरिए उनसे बार-बार फीस मांगी जा रही है। दबाव बनाने के लिए बच्चों की ऑनलाइन क्लास की आईडी तक बंद कर दी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी दे दी गई है।

दोस्तों से आईडी मांगकर क्लास की तो वहां से भगा दिया
डीईओ कार्यालय पहुंचे पैरेंट्स ने बताया कि शासन और शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान की फीस लेने पर रोक है। बावजूद इसके बुधवार एक जुलाई से बच्चों की आईडी बंद कर दी। इस पर जब बच्चों ने फीस जमा कर चुके अपने दोस्तों से उनकी आईडी ली और क्लास अटेंड करने पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया।

किताबें, यूनिफार्म खरीदने की दुकान तक बता रहे
पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल बंद है। इसके बाद भी बच्चों की ट्रांसपोटेशन फीस, मेंटेनेंस फीस मांगी जा रही है। लॉकडाउन से पहले भी प्रताड़ित करते रहे हैं। क्या खरीदना है, कहां से खरीदना है, किताबें, यूनिफार्म सबको लेकर दुकान तय है। पैरेंट्स को वहीं से सब खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। स्कूल तक में किताबें और यूनिफार्म बिकते हैं। पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन नोटिस जारी कर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फीस का मामला कोर्ट में चला गया है। कोर्ट का जैसा आदेश आएगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पालकों की शिकायत मिली है, जांच करेंगे। पहले भी भवंस स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
- जीआर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौरान की फीस मांग रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ गुरुवार को पैरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पैरेंट्स जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-private-schools-closed-children-online-classes-id-parents-on-deo-office-127469797.html

Post a Comment

और नया पुराने