ग्राम दलपुरवा में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव, जांच शुरू

ग्राम दलपुरवा में फांसी पर लटका एक ग्रामीण का शव मिला। सूचना पर पहुंचकर पथरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम पथरगढ़ी निवासी 45 वर्षीय गौतरिहा पिता भागबली राजपूत वर्तमान में दलपुरवा में रहता था। रविवार की सुबह ग्राम दलपुरवा के खार में बलदाऊ के खेत में गौतरिहा का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पथरिया सीएचसी पहुंचाया।

यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। रविवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने फांसी पर लटक रहे शव को देखा। धीरे-धीरे घटनास्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक का शव फांसी पर लटका हुआ था, लेकिन उसके दोनों पैर जमीन तक थे। साथ ही गले में चोट के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

पारिवारिक लड़ाई का मामला पहुंचा थाने
गौतरिहा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ग्राम पथरगढ़ी में रहता था। कुछ दिनों पहले ही गौतरिहा ने अन्य महिला से काेर्ट मैरिज की थी और दूसरी पत्नी के साथ ग्राम दलपुरवा में रहने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरी पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था और मामला थाने तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गौतरिहा और उसकी दूसरी पत्नी के बीच विवाद का मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/pathriya/news/dead-body-of-villager-found-hanging-in-village-dalpurwa-investigation-begins-127556418.html

Post a Comment

और नया पुराने