बलौदाबाजार में टिकटॉक वीडियो बना रहे किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत 

केंद्र सरकार ने चाइनीज एप टिकटॉप पर प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके रोक लगाते-लगाते इस एप की चक्कर में एक और जान चली गई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कसडोल क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी आकाश जांगड़े (17) मंगलवार सुबह सकरी आईटीआई के पास मोबाइल से टिकटॉक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/boy-dies-after-lightning-strikes-while-making-tiktok-video-in-chhattisgarh-baloda-bazar-127462910.html

Post a Comment

और नया पुराने