महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवान ने खुद को गोली मारकर जान दी, एंटी नक्सल सेल के एएसपी का ड्राइवर था

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिलेे गढ़चिरौली में मंगलवार को एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या करने वाले जवान का नाम मदन गौरकर (47) बताया जा रहा है। वह एंटी नक्सल सेल के एएसपी का ड्राइवर था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले को मानसिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

गढ़चिरौली एसपी शैलेश बलकवड़े ने बताया कि एएसपी बीएस ढाेले के वाहन चालक की जवान मदन ड्यूटी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वाले दूसरे जवान मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।  

महीनेभर में दूसरे जवान ने गोली मार की खुदकुशी 
एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पीएम के बाद जवान का शव गृहग्राम भेजा गया। गढ़चिरौली इलाके में महीनेभर में दूसरे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पहले धनोरा में पदस्थ एएसआई ने खुद को गोली मार ली थी, मामले को पुलिस ने पारिवारिक कारण के बाद उठाया गया फैसला बताया था। इसके बाद मदन की आत्महत्या की घटना सामने आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/awan-shoots-himself-dead-in-maharashtra-gadchiroli-near-chhattisgarh-rajnandgaon-127490796.html

Post a Comment

और नया पुराने