केराझर समिति की सदस्य कलेक्टर से बोलीं; मछली पालन के लिए बनाए केज को हटाएं

ग्राम केराझर की जय लक्ष्मी मां महिला समिति ने टीपाखोल में मछली पालन के लिए लगाए गए केज को हटवाने की मांग सोमवार को कलेक्टर से की है। समिति सदस्यों का कहना है कि टीपाखोल में मछली पालन के लिए विभाग ने लीज समिति को दिया था। इसी वे किसी तरह आय प्राप्त कर रहे थे, लेकिन फरवरी में अचानक राज्य स्तर पर नोटिस जारी किए बिना ही यह काम रायगढ़ के मत्स्य एंड कार्प को दे दिया। इसकी वजह से इस काम में जुट लोगों को अब आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़
रहा है।
समिति सदस्यों ने यह भी बताया कि मार्च में मत्स्य विभाग की महिला अफसर द्वारा गांव में बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक में अफसर उन्हें लीज की रकम भुगतान करने पर दोबारा काम मिलने का आश्वासन दिया था। इसलिए वे विभाग के आदेश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आखिर में इस व्यवसाय से जुड़े समिति सदस्य और ग्रामीण एकजुट होकर बाहरी व्यक्ति को दिए गया लीज रद्द करने और केज हटाने की मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। सभी ने आय का प्रमुख जरिया मछली पालन बताते हुए समिति की लीज आगे सतत रखने का भी अनुरोध किया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो समिति सदस्यों को आगे चलकर आर्थिक समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें 2015 से 2024 तक के लिए लीज आवंटित किया गया था, लेकिन अचानक राज्य स्तर पर इस निर्णय से अब सभी के आय का जरिया समाप्त होता जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Member of Kerajhar Committee spoke to the Collector; Remove cage made for fisheries


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/member-of-kerajhar-committee-spoke-to-the-collector-remove-cage-made-for-fisheries-127486551.html

Post a Comment

और नया पुराने