क्षेत्र के दोबड़ी गांव में विद्युत चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता व गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ राजकार्य में बाधा व मारपीट का मामला दर्ज किया है। थानाप्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के दोबड़ी गांव में डिस्कॉम की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी।
गांव के रामबक्श पाटीदार के घर पहुंची, जहां पर उसने व पुत्र ललित पाटीदार ने अभद्र व्यवहार करते हुए टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इससे टीम वापस लौट आई। टीम में विजिलेंस सतर्कता एईएन शांता दत्ता, टेक्नीशियन विमलेश कुमार मीणा, हेल्पर प्रथम शम्भू, सुपरवाइजर राजेंद्र शर्मा, महिला होमगार्ड सुरजी बाई, होमगार्ड श्यामलाल शामिल थे।
एईएन ने बताया कि विद्युत चोरी पकड़ने के बाद मकान मालिक और उसके पुत्र ने सतर्कता टीम के साथ गाली-गलौज मारपीट कर बाहर निकाल दिया। इस पर कार्रवाई करने के लिए शनिवार को पुलिस जाब्ते के साथ फिर विजिलेंस टीम रामबक्श पाटीदार के घर पहुंची, यहां चोरी पकड़ी व मीटर जब्त कर व वीसीआर भरी गई। विद्युत चोरी का प्रकरण बिजली थाने में भी दर्ज कराया जाएगा। इधर, पुलिस ने राजकार्य व मारपीट की प्रकरण दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/vigilance-team-went-to-grab-power-theft-assault-in-dobri-village-127528964.html
एक टिप्पणी भेजें