रायपुर पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद शव को लटकाया फांसी पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

बीते 2 जुलाई को रायपुर के ग्रामीण इलाके में मिले शव को लेकर नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को शव फांसी पर लटका मिला,लेकिन अब पता चला है कि मृतक की हत्याकर किसी ने उसे लटका दिया था। मामला मुजगहन थाने का है। कांदुल गांव के एक खेत के पंप हाउस से केशव राम निषाद नाम के शख्स की लाश पुलिस को मिली थी।ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी थी।

जब टीम मौके पर पहुंची तो खेत के पंप हाउस में शव लटका मिला। जांच में अब यह तथ्य सामने आया कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि मर्डर था । पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए हुआ। अब तक यह पता नहीं चला है कि हत्या किसने और क्यांेकि। पुलिस केशव के परिजन से इस मामले में पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस घटना की शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा था, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे केस में अब नया मोड़ लाया है। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/post-mortem-report-of-raipur-murder-case-know-details-127539743.html

Post a Comment

और नया पुराने