एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से आहत13 साल की छात्रा ने फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें मंशा जाहिर की उसे सुशांत कादुनिया से चला जाना अच्छा नहीं लगा। इसलिए वह खुदकुशी कर रही है। लड़की छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर की रहने वाली थी। 7वीं की छात्रा जें. एंजेला ने आत्महत्या करने से पहले टीवी पर फिल्म छिछोरेदेखी थी। मूवी देखने केपहले उसने पिता से अभिनेता के बारे में चर्चा भी की थी।एंजेलातीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।उसके पिता एस.सतीश रायपुर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते है। बुधवार सुबह ही उन्होंने पत्नी और दो बच्चों को नाना के घर छोड़ा था। घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी।
घटना के वक्त टीवी पर छिछोरे फिल्म देख रही थी छात्रा
एंजेला के पिताएस. सतीश ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजेटीवी पर फिल्म छिछोरे चल रही थी।जें. एंजेला ने बताया कि सुशांत की फिल्म आ रही है। बहुत दिनों से एक्टर की फिल्म नहीं देखी थी। इस वजह से करीब 10 मिनट तक बेटी के साथ बैठकर फिल्म देखी। इसके बाद बाथरुम में नहाने चला गया। लौटा तो वह फिल्म देखरही थी। बेटी को मार्केट साथ चलने को कहातो जाने से मना कर दिया।
फंदा काटकर बेटी को उतारा और अस्पताल ले गए
उन्होंने कहा कि जब बाजार लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। तब पिछले हिस्से से कूदकर अंदर गया।इसके बाद पता चला कि एंजेला ने टीवी के सामने ही गले में फंदा कस लिया है। तब भी टीवी पर सुशांत की फिल्म चल रही थी। अंदर पहुंचने के बाद फंदा काटा और बेटी को उतारकर सेक्टर 9 अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुशांत सिंह राजपूतकी मौत के बाद से परेशान थी एंजेला
एंजेला के पिताएस. सतीश नेआगे बताया कि सुशांत की मौत के बाद बेटी गुमसुम रहने लगी थी। वह सिर्फ एक्टर के गाने और फिल्म देखती ती। न्यूज चैनल पर भी सुशांत से जुड़ी खबरें जानने की कोशिश करती थी। उसके दिमाग में गहरा असर पड़ा था। इस वजह से सुसाइड नोट में अभिनेता का जिक्र किया।
एक्टर की छवि खुद में देखने लगी थी छात्रा, सुशांत की करती थी चर्चा
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मानक देव सिकंदर के मुताबिक यह भी एक तरह की बीमारी है।छात्रा के लिए सुशांत सिंह राजपूत रोल मॉडल बन गया था। वह एक्टर को लंबे समय से फॉलो कर रही थी। यही वजह है कि उसने वहीं कदम उठाया तो उसके फेवरेट एक्टर ने उठाया था।वह अपने आप को एक्टर समझने लगी थी। अक्सर इस तरह के डिप्रेशन में लोग अपने रोल मॉडल को पर्सनलाइज कर लेते हैं।
महीने भर अंदर छात्रा की तीसरीमौत, बढ़ रहे हैं लगातार मामले
बता दें जिले में छात्रा की यह तीसरी मौत है। इससे पहले 12वीं की छात्रा से फेल होने के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं एक अन्य मामले में टिक टॉक आर्टिस्ट ने आत्महत्या कर ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/seen-with-father-before-dying-wrote-in-suicide-note-he-did-not-like-to-leave-127543042.html
एक टिप्पणी भेजें