पॉजिटिव होने पर मिलते हैं डेढ़ लाख, इस अफवाह के बाद हंगामा, संक्रमित पाए गए लोगों ने किया अस्पताल जाने से इंकार

जिले के हसौद गांव में एक अफवाह तेजी से फैल रही है। लोगों के वॉट्सअप पर एक ऑडियो मैसेज के आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सरपंच के घर को घेरकर खड़े हो गए और बहस करने लगे। इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों मरीज मिले हैं। हालात इस कदर बिगड़े कि अफसरों को यहां आकर लोगों को समझाना पड़ा। एसडीओपी चंद्रपुर बीएस खूंटिया ने बताया कि एक फेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पॉजिटिव आने पर डेढ लाख रुपए मिलने की बात कही जा रही है। इससे ग्रामीणों को लगने लगा है कि जबरन लोगों को परेशान किया जा रहा है। वायरल मैसेज में रुपए पंचायतों या नगर निगम को मिलने का दावा किया गया है, इसलिए लोगों ने सरपंच का घर घेर दिया।


सरपंच के घर का घेराव की जानकारी मिलने पर एसडीएम डॉ. एसएस राज, एसडीओपी बीएस खूंटिया, जैजैपुर तहसीलदार चंद्रशिला, टीअाई प्रशिक्षु डीएसपी परमेश्वर तिलकवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश दी। यहां दूसरी परेशानी यह भी है कि लोग अब सैंपल देने व टेस्ट कराने से भी मना कर रहे हैं। शनिवार को तो हद हो गई, जिन छह लोगों को शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें इलाज के लिए ले जाने टीम आई थी, लेकिन वे लोग जाने को तैयार ही नहीं थे। एसडीएम ने उन्हें समझाइश दी तब वे इलाज के लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर की है। केंद्र सरकार से फंड मिलने के लालच में स्थानीय प्रशासन लोगों को पॉजिटिव बता रहा है, यह बात झूठ है लोग मानने को राजी नहीं थे। काफी देर तक अफसर लोगों को समझाते रहे।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/corona-positive-patients-dispute-in-janjgir-people-created-a-ruckus-in-hassaud-village-in-chhattisgarh-janjgir-champa-district-corona-127550499.html

Post a Comment

और नया पुराने