देवरी प्रखंड के चितरोकुरहा गांव में घर का पानी निकासी को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एक पक्ष के दिनेश साव ने बताया कि मंगलवार सुबह वर्षा का पानी बाहर निकाल रहे थे।
पानी बाहर निकालने के क्रम में बड़ा भाई कारू साव, उसकी पत्नी फूलवंती देवी, संदीप साव, संतोष साव, रंजीत साव आदि लोग हाथ में लाठी, तलवार आदि लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वहीं दूसरे पक्ष के कारू साव ने बताया कि घर के सामने बने गड्ढे में मिट्टी भर रहे थे कि पप्पू साव, मिथलेश साव, राजेश साव, दिनेश साव, सोहवा देवी हाथ में लाठी, तलवार, लोहे का रॉड लेकर आया और मारपीट करने लगा। मारपीट में एक पक्ष के मिथिलेश साव, दिनेश साव, पप्पू साव व दूसरे पक्ष के कारू साव व फूलवंती देवी घायल हो गए। मिथिलेश को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/two-sides-beat-up-over-rainwater-drainage-three-injured-127490493.html
एक टिप्पणी भेजें