राज्य के शिक्षण संस्थानों के लिए इस साल व्यापमं से प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके फीस व्यापमं लौटाएगा। इस संबंध में व्यापमं की ओर से कुछ दिन पहले सूचना जारी की गई थी। पीईटी,पीएटी, प्री-बीएड, डीएल.एड, नर्सिंग समेत अन्य 11 तरह की प्रवेश परीक्षाएं व्यापमं से आयोजित होने वाली थी। इस सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इसलिए अब छात्रों से लिए फीस के पैसे लौटाए जाएंगे। जिन बैंक खातों से फीस प्राप्त हुई है उसमें भी पैसे वापस किए जाएंगे। व्यापमं की प्रवेश परीक्षा के लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/no-examination-in-bed-and-pet-now-vyapam-will-refund-the-fees-127569075.html
एक टिप्पणी भेजें