गांजा पीने से रोका तो गुस्साए बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की भी वारदात

शहर के तेलीबांधा इलाके में एक युवक की मामूली बहस की वजह से हत्या कर दी गई। दूसरे मामले में खमतराई इलाके में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर अब पुलिस छानबीन कर रही है। सोमवार की देर रात शहर के काशीराम नगर इलाके में प्रवीण साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई। प्रवीण ने शेख सद्दाम और देवराज यादव नाम के युवकों से कह रहा था कि वो उसके घर के पास बैठकर गांजा ना पीएं। यह बात बदमाशों को पसंद नहीं आई और आरोपियों ने प्रवीण की हत्या कर दी।


दूसरा मामला खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर का है। यहां कुछ लोगों का महज 16 साल के लड़के मोनू से विवाद हो गया था। पुरानी घटना का बदला लेने मकसद से आरोपी आशीष दुबे और उसका साथी प्रकाश दुबे घर से निकले। मोनू ट्रक में हेल्पर का काम करता था। घटना के वक्त वो ट्रक में ही था। आरोपियों ने मोनू को ट्रक से नीचे उतारा और मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से मोनू पर कई वार कर दिए। बुरी तरह से घायल मोनू का इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द ही पुलिस ऐसे जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की तैयारी में है, जिन जगहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-killed-by-chhattisgarh-criminals-over-stop-smoking-ganja-in-raipur-127511232.html

Post a Comment

और नया पुराने