कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी ने पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ करोड़ों के भ्रष्टाचार और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत ईओडब्लू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) में की है। इस शिकायत को लेकर पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि चुनावी शपथ-पत्र में हम अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा देते हैं। इस शिकायत में नया कुछ नहीं है। सब पब्लिक डोमेन में है।
तिवारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व सीएम ने विभिन्न निर्वाचन के दौरान आवेदन पत्र और शपथ पत्र में झूठी, भ्रामक तथा तथ्यहीन जानकारियां देकर न केवल गुमराह किया, बल्कि सरकार को करोड़ो रुपए के राजस्व की हानि भी पहुंचाई। यही नहीं पिता-पुत्र ने निर्वाचन आवेदन में प्रस्तुत संपत्ति के स्रोतों की जानकारी भी छुपाई। तिवारी ने अपनी शिकायत में 2008, 2013 और 2018 में निर्वाचन आयोग के समक्ष दिए गए आवेदन में दी गई संपत्ति के विवरण का भी उल्लेख किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/congress-leader-vinod-tiwari-complained-to-raman-singh-and-his-son-in-eow-accusing-them-of-corruption-and-disproportionate-assets-127489846.html
एक टिप्पणी भेजें