थाने में अपने नाती को देख बुजुर्ग महिला अपने आंसू रोक ना सकी। वह बच्चे से लिपटकर कुछ देर रोती रही और पुलिस का शुक्रियाअदा किया। दरअसल 13 साल का कमलेश साहू दो साल पहले गुम हो गया था। जांजगीर जिले के रहने वाले इस बच्चे को तलाशने की परिजन ने कई कोशिशें की मगर कामयाबी नहीं मिल सकी थी। शुक्रवार को यह बच्चा सिरगिट्टी पुलिस को तिफरा में मिला।
पूछताछ में कमलेश ने बताया कि दोस्तों के साथ वो पंजाब चला गया था। अमूमन इस इलाके से लोग पंजाब जाते हैं, मजदूरी या अन्य छोटे काम करने के सिलसिले में। कमलेश ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद हो जाने के बाद वह भटकते-भटकते बिलासपुर आ गया। सिरगिट्टी पुलिस ने उसे खाना खिलाया और थाना जैजैपुर से संपर्क किया। इसके बाद परिवार से कमलेश की मुलाकात हुई। आईजी दीपांशु काबरा ने सिरगिट्टी पुलिस के इस काम की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/janjgirs-child-found-missing-in-bilaspur-for-two-years-bilaspur-police-dipanshu-kabra-127547345.html
एक टिप्पणी भेजें