बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ का सहारा लिया, बिजली गिरने की वजह से दो भाइयों की मौत

खेत में रोपा लगा रहे दो भाइयों की बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई। मंगलवार को अचानक बारिश होने की वजह से युवकों ने बरगद के पेड़ का सहारा लिया। तभी जोरदार धमाके के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। मौके पर ही इनकी मौत हो गई। घटना फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया की है। हादसे में मारे गए युवकों के नाम जनक साय (25) एवं जनकू साय (19) हैं।

दोनों जब सुबह खेत में काम कर रहे थे तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम रहे अन्य लोग दोनों भाइयों के पास दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। जिले में मानसून इसी तरह कई लोगों की जान ले चुका है। पिछले 10 सालों में आसमानी आफत की चपेट में आने से 229 लोगों की मौत हो चूकी हैं। साल 2020 में अब तक 18 लोगों की मौत बिजली गिरने की वजह से हो चुकी है। जशपुर जिला समुद्र तल से 2500 से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के हरे भरे जंगल और हाई मैग्नेटिक पत्थरों के कारण बिजली गिरने की घटनाएं भी खूब होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवकों के परिजनों से बात की। मुआवजे का आश्वासन भी परिवार को दिया गया है। लोगों को पेड़ के नीचे ना जाने की नसीहत दी जा रही है। फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/celestial-lightning-fell-near-field-in-jashpur-two-brothers-died-jashpur-police-jashupar-collector-127560489.html

Post a Comment

और नया पुराने