प्रवासी मजदूरों को नहीं मिली सामग्री, बीडीओ से शिकायत

सरकार द्वारा आवंटित अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री आज तक नहीं मिलने के बाद बुधवार को दर्जनों प्रवासी मजदूर प्रखण्ड मुख्यालय पहुंच कर पीडीएस संचालक व मुखिया के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी व प्रखं़ड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया है। मामला देवरी के गादीदिघी पंचायत की है। जहां आज तक पीडीएस संचालक व स्थानीय मुखिया द्वारा अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों के बीच अनाज वितरण नहीं किया गया है। प्रवासी मजदूरों द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने अन्य राज्यों से आए सभी प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री देने की घोषणा की थी।

प्रखंड में खाद्य सामग्री प्राप्त होने के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के पत्रांक 576 दिनांक 14 मई 2020 पंचायत के मुखिया व पीडीएस संचालक को राहत सामग्री वितरण करने का आदेश दिया गया। लेकिन आज तक प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण नही किया गया है। आवेदन में सुभाष कुमार राय, दिलीप पासवान, चन्द्र शेखर राय, सच्चिदानन्द राय, मुकेश राय, संजय राय, रंजीत राय, प्रमोद राय, गुड्डू राय, संदीप कुमार राय, प्रभाकर राय, नीरज कुमार राय, रघुनन्दन पांडेय, राकेश पांडेय सहित कई लोगो का हस्ताक्षर है। इस बाबत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रवासी मजदूरों ने आवेदन दिया है मामले की जांच की रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrant laborers did not receive material, complaint to BDO


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/migrant-laborers-did-not-receive-material-complaint-to-bdo-127566475.html

Post a Comment

और नया पुराने