जिले का तेलिनसत्ती गांव चर्चा में है। यहां रहने वाले एक युवक हरदेव सिन्हा ने सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश की। खुद को आग लगाए जाने से युवक की हालत गंभीर है।युवक के परिजन कई तरह की बातें बता रहे हैं, जो हैरान करने वाली हैं। सरकार ने कहा था कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन, युवककी पत्नी ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक है। पैसों की तंगी और गरीबी की वजह से उसने खुद को आग लगाई। पड़ोस के लोगों से राशन लेकर परिवार गुजारा कर रहा था।
घटना के पीछेसाजिश का शक
धमतरी के कलेक्टर नेमामले में अनुविभागीय विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच के लिए एक माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अब अधिकारी ये देखेंगे कि यह घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई।घटना के पहले युवक संबंधित किन-किन लोगों से मिला।घटना के लिए क्या किसी ने उसे उकसाया, वह रायपुर कैसे आया, क्यों बसें नहीं चल रहीं, क्या आत्मदाह का प्रयास के पूर्व इसकी लिखित सूचना किसी कार्यालय को दी गई थी, यदि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था तो इलाज के प्रयास परिवार वालों ने क्यों नहीं किए, युवक का राशन कार्ड में नाम है कि नहीं, क्या उन्हें दो माह में राशन मिला।
यह पूरा मामला
हरदेव रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर हरदेव ने खुद को जला लिया। सुरक्षाकर्मियों ने झुलसता देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट बर्न सेंटर में उसका इलाज जारी है। 60 प्रतिशत का वह झुलस चुका है। सोमवार को इस मामले में सरकार पक्ष आया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए। हरदेव सिन्हा पिछले 2 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हरदेव की गांव में दो एकड़ कृषि भूमि है और वह 9वीं तक पढ़ा है। हरदेव का रोजगार गारंटी में जॉब कार्ड है और पिछले माह उसने 11 दिन का काम भी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-cm-house-self-immolation-case-dhamtari-man-wife-on-mental-problem-127462872.html
एक टिप्पणी भेजें