जिले के गोरला गांव से गंज के सहारे नदी पार कर एक गर्भवती सुरक्षित प्रसव के लिए भोपालपटनम के सरकारी हास्पिटल पहुंची । महिला ने पानी की लहरों को तो मात दे दी लेकिन वह बिगड़े सिस्टम से नहीं लड़ पाई। जिस सरकारी हॉस्पिटल में वह बच्चे का जन्म देने पहुंची थी उस हास्पिटल में समय पर कोई स्टाफ ही नहीं मिला और बच्चे ने पेट में दम तोड़ दिया। अचानक बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने स्टाफ पर आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bijapur/news/got-pregnant-in-ganj-across-the-river-yet-could-not-save-the-childs-life-127538855.html
एक टिप्पणी भेजें